Wednesday, September 03, 2008

harivansh ray bacchan

ये भोग भी एक तपस्या हैं, तुम त्याग के मारे क्या जानो । अपमान रचियता का होगा, रचना को अगर ठुकराओगे ॥ संसार से भागे फ़िरते हो , भगवान को क्या तुम पाओगे । इस लोक को कभी अपना न सके , उस लोक में भी पछताओगे ॥ हम कहते हैं ये जग अपना हैं , तुम कहते हो झूठा सपना हैं । हम जन्म बिता कर जायेंगे, तुम जन्म गवां कर जाओगे ॥ ये पाप हैं क्या, ये पुण्य हैं क्या, रीतो पर धर्मों की मोहरें हैं । हर युग में बदलते धर्मों को, कैसे आदर्श बनाओगे? ये भोग भी एक तपस्या हैं, तुम त्याग के मारे क्या जानो । अपमान रचियता का होगा, रचना को अगर ठुकराओगे ॥

No comments: